राजीव शर्मन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24.इन
हिमाचल प्रदेश के 23 वे महामहीम राज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता जी का जन्म 2 दिसम्बर 1959 को जम्मू-कश्मीर के जम्मू तवी में बनिया परिवार में हुआ है। हिमाचल प्रदेश की धर्म संस्कृति व पर्यटन से वर्तमान राज्यपाल महोदय पूर्व से काफी प्रभावित रहे है। यह भारतीय जनता पार्टी के मूर्धन्य राजनेता माने जाते है। यह जम्मू-कश्मीर में पार्टी के अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत रहे है। घुसपैठियों, पत्थरबाजों व बंग्लादेश के रोहंन्गियों के यह कट्टर विरोधी रहे है।
इन्होंने अमृतसर के गुरू नानक विश्वविद्यालय से कला स्नातक की उपाधि हासिल की है। यह जम्मू-कश्मीर के उप- मुख्य मंत्री भी रह चुके है।
इनकी धर्मपत्नी की नाम श्रीमती बिंदू गुप्ता है। इनके दो लड़कियां व एक लड़का राधव गुप्ता है।
हिमाचल प्रदेश के नये राज्यपाल का सर्वत्र स्वागत एवं खुशी जाहिर की जा रही है। नये राज्यपाल के कुशल मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित होगा।
नये महामहीम राज्यपाल का हिमाचल प्रदेश में हार्दिक अभिनन्दन एवं बहुत बहुत शुभकामनाएं।