जिला सिरमौर में मादकपदार्थ अधिनियम, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व मारपीट व यूरियाखाद खिला कर बकरियों को मारने के मामले में अभियोग पंजीकृत

Share this post

पुलिस थाना राजगढ़ में मादक पदार्थ अधिनियम में अभियोग दर्ज

  *देवभूमि न्यूज 24.इन*

पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर राजगढ़ के एक रिहायशी मकान में छापेमारी की और 4.87 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया है, जिनकी पहचान अक्षित चौहान पुत्र श्री रघुवीर सिंह निवासी चौहान निवास नजद पुराना बस स्टेंड राजगढ़, डा0 व तह0 राजगढ़ जिला सिरमौर , अजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी नजद DAV स्कूल राजगढ़ जिला सिरमौर (हि0प्र0) तथा शुभम वर्मा पुत्र श्री संजीव वर्मा निवासी वर्मा निवास खैरी रोड राजगढ़ डा0 व तह0 राजगढ़ जिला सिरमौर (हि0प्र0) के रूप में हुई है। आरोपीगण अक्षित चौहान, अजय कुमार और शुभम वर्मा अपने रिहायशी मकान में मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त में शामिल थे। तलाशी के दौरान, पुलिस ने अक्षित चौहान के कमरे में आलमारी के अंदर लोकर में 4.87 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। इस सन्दर्भ में धारा 21, 29 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पुलिस थाना सदर नाहन में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में अभियोग दर्ज।

दिनांक 23.02.2026 को शक्ति उर्फ बन्टी के बकरी फार्म नजदीक राधा कृष्ण आश्रम गांव सतीवाला में एक तेंदुआ घुस गया था, जिसे बाद में रैश्क्यू कर लिया गया था। तेंदुए की शिमला में मृत्यु हो गई थी, और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि तेंदुए का अगला बांए पांव का पंजा 4 नाखुनों सहित गायब था, जिसे किसी धारदार हथियार से काटा गया था।

आरोपियों ने तेंदुए के पंजे काटने की योजना बनाई थी और दरान्त, कुल्हाडी लेकर शैड में गए थे। आरोपियों के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई, जिसमें एक पिंजरे में बन्द दो वन्य जीव (तोते) पाए गए। वन विभाग ने उपरोक्त मामले में दो व्यक्तियों शक्ति उर्फ बन्टी पुत्र श्री प्रेम सिंह मकान न0 372/11 रैड कास रोड नजदीक पैट्रोल पम्प कच्चा टैंक नाहन और निरज पुत्र श्री रमेश कुमार मकान न0 286/9 रानी ताल नाहन जिला सिरमौर हि० प्र० को गिरफ्तार किया है। इस सन्दर्भ में वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन परिक्षेत्र नाहन की शिकायत पर थाना सदर नाहन में धारा 9, 39, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसका आगामी अन्वेषण पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है।

पुलिस थाना पच्छाद में मारपीट में अभियोग पंजीकृत

पुलिस थाना पच्छाद में शिकायतकर्ता कोमल पुत्री श्री धनी सिंह निवासी गांव देहला डा0 डंग्यार तहसील पच्छाद जिला सिरमौर हि0प्र0 ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि देहला में इसी के गाँव के काका राम और उनके परिवार के सदस्यों ने उसके और उसके पिता के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता के पिता धनी सिंह को नाक और मुंह में चोटें आई हैं। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पच्छाद में धारा 115(2), 126(2), 352, 3(5) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पुलिस थाना नाहन में मारपीट में अभियोग पंजीकृत

पुलिस थाना नाहन में श्री मति ममता वर्मा पत्नि ओम प्रकाश वर्मा निवासी मकान न0 334/8 c/o दुर्गेश बडा चौक नाहन की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ममता वर्मा ने आरोप लगाया है कि पाना, रींकु और गोलू नाम के लड़कों ने रानीताल बाग में उनका रास्ता रोक कर उसके और उसके बेटे के साथ मारपीट की और गाली-गलोच की। शिकायतकर्ता और उसके बेटे को चोटें आई हैं। अभियोग धारा 126(2), 115(2), 351(2), 352, 3(5) BNS में पंजीकृत किया गया है। जिसकी आगामी तफतीश की जा रही है।

पुलिस थाना रेणुका जी में बकरियों को यूरिया खाद खिला कर मारने के सन्दर्भ में मामला दर्ज।

रेणुका जी, 3 मार्च 2026: पुलिस ने श्री हीरा पुत्र स्व0 श्री खुलु राम निवासी गांव आलिया डा0 जरग त0 ददाहु जिला सिरमौर हि0प्र0 की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता हीरा ने आरोप लगाया है कि उसकी भाभी निशा देवी ने उसकी बकरियों को युरिया खाद खिला कर मार दिया है। शिकायतकर्ता की बकरियां मृत पाई गई थीं। अभियोग धारा 325 BNS में पंजीकृत किया गया है, जिसमें आगामी जाँच की जा रही है।