आईटीबीपी में सहायक सेनानी चिकित्सा अधिकारी बने नवीन ठाकुर का गांव में भव्य स्वागत

Share this post

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24

शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत पाब मानल के गांव चमिया के युवा डॉ. नवीन ठाकुर के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (आईटीबीपी) में सहायक सेनानी (चिकित्सा अधिकारी) के पद पर नियुक्ति के बाद प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने उनका अभिनंदन कर उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
स्वागत समारोह का नेतृत्व प्रधान शीला देवी चमिया महिला मंडल प्रधान सुमित्रा देवी तथा पूर्व प्रधान निर्मला देवी ने किया। महिला मंडल मानल , आशा देवी, जयंती देवी, कमला देवी, रेखा देवी, राजो देवी, दुर्गी देवी, प्रोमिला देवी, विनीता देवी और गुलाबी देवी सहित अन्य महिलाओं ने नवीन ठाकुर को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान महिलाओं ने नवीन ठाकुर के माता-पिता ग्यार सिंह और शीला ठाकुर का भी विशेष रूप से सम्मान किया तथा उन्हें ऐसे होनहार बेटे के पालन-पोषण के लिए बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि नवीन ठाकुर ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और शिलाई क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
कार्यक्रम के अंत में सुमित्रा देवी ने इस स्वागत समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाली महिला मंडल एवं गांव की सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद किया।