रक्षाबंधन पर गोगा जाहरवीर की छड़ी ने शुरू की 52 गांवों की परिक्रमा

Share this post

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24

शिलाई : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शिलाई क्षेत्र में गोगा जाहरवीर की छड़ी 52 गांवों की परिक्रमा के लिए रवाना हुई। धार्मिक परंपरा के अनुसार गोगा जाहरवीर की छड़ी शिलाई क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करेगी।
52 गांवों की परिक्रमा पूरी करने के बाद छड़ी अष्टमी से एक दिन पूर्व वापस शिलाई पहुंचेगी। इसके बाद गोगा नवमी के दिन गोगा जाहरवीर की छड़ी शिलाई धार स्थित गोगा माड़ी के लिए प्रस्थान करेगी।
गोगा नवमी की रात गोगा माड़ी में विशेष रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर गोगा जाहरवीर की पूजा-अर्चना करेंगे।
स्थानीय लोगों के अनुसार गोगा जाहरवीर की छड़ी की 52 गांवों की परिक्रमा शिलाई क्षेत्र की वर्षों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा है, जिसे श्रद्धालु पूरे आस्था और उत्साह के साथ निभाते आ रहे हैं।