देवभूमि न्यूज 24
काठमांडू : नेपाल में दो दिन पहले आई बाढ़ और सैलाब की त्रासदी के कारणों को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। नेपाल सरकार के अनुसार, इस आपदा का कारण ग्लेशियर का टूटना नहीं, बल्कि नदी के जलस्तर का ओवरफ्लो होना माना जा रहा है।त्रासदी की स्थिति को लेकर शुक्रवार को नेपाल मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया कि राहत एवं बचाव कार्य में करीब 4 हजार नेपाली सेना और 9 हजार नेपाल प्रहरी के जवान तैनात हैं। इसके अलावा करीब 25 हजार स्वयंसेवक और स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।सरकार ने ग्लेशियरों और नदी के बहाव वाले क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने तथा जलप्रवाह की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे हैं। ग्राउंड जीरो से मिली जानकारी के आधार पर नेपाल सरकार ने कहा है कि फिलहाल चीन की ओर से किसी नई बाढ़ के प्रवाह के नेपाल में आने की स्थिति नहीं है।नेपाल सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि वह चीन के साथ लगातार संपर्क और संवाद में है तथा सीमा क्षेत्र में नदी और जलप्रवाह की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सरकार के अनुसार, फिलहाल अगली बाढ़ के किसी बड़े प्रवाह की स्थिति सामने नहीं आई है।








