देवभूमि न्यूज 24
बंजार / शैंशर
बेहद दुखद खबर – श्री चैने राम ठाकुर जी, निवासी मोहनी गांव, बंजार क्षेत्र का निधन हो गया है। वे PM श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल शैंशर में TGT के पद पर कार्यरत थे।
श्री चैने राम जी ने 5 से 10 वर्षों तक शैंशर स्कूल में सेवा दी और अपने सरल स्वभाव व समर्पित शिक्षण से पूरे शैंशर वासियों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका रिश्ता सिर्फ पढ़ाने तक सीमित नहीं था, बल्कि वे हर बच्चे के जीवन को संवारने का काम करते थे।
उनके निधन से पूरा शैंशर क्षेत्र शोक में है। बच्चों से लेकर साथी अध्यापकों तक सभी गमगीन हैं। यह शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।








