सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24*
*02 सितंबर बुधवार*

चाबहार से बंदर अब्बास तक… ईरान में ताबड़तोड़ धमाके, US बोला- होर्मुज में अटैक का बदला,’बड़ा अटैक अभी बाकी है’, ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप

1 सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की सभी FIR रद्द कीं, नई FIR भी दर्ज नहीं होंगी; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च वापस लिया

2 पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर नेताओं की एक समूह तस्वीर साझा की, लेकिन इसमें पीएम मोदी और कुछ अन्य नेताओं को तस्वीर से हटा दिया गया था। इसके बाद तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे।

3 जगहंसाई के बाद पलटा पाकिस्तान: पहले पीएम मोदी को फोटो से हटाया, किरकिरी कराने के बाद पोस्ट की पूरी तस्वीर

4 केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने का अपना वादा पूरा किया है। वहीं, सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने नीट की तैयारी के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों से माफी मांगते हुए कहा कि सरकार की नाकामी के कारण बच्चों को जान गंवानी पड़ी

5 राजनाथ सिंह: मेक इन इंडिया से दुनिया तक पहुंचे भारतीय उत्पाद, एमएसएमई के लिए रक्षा मंत्री ने गिनाए बड़े अवसर

6 यह चुनाव आयोग नहीं वोट चोरी आयोग’: राहुल गांधी का ईसी पर हमला; महाराष्ट्र में एसआईआर के बाद मचा सियासी घमासान

7 राहुल ने पूछा- कौन सी वोटर लिस्ट सही थी?, ‘लोकसभा 2024: 9.29 करोड़; विधानसभा 2024: 9.7 करोड़; SIR 2026: 7.78 करोड़। कौन सी लिस्ट सही थी?’ जो सरकार वोटों की चोरी पर बनी हो, उसके लिए जनता अहम नहीं होती – इसीलिए यह BJP न तो जनता की बात सुनती है और न ही उनके आदेश का पालन करती है।

8 खड़गे ने चुनाव आयोग को BJP बचाओ कमीशन कहा, बोले- जहां बीजेपी को फायदा होता है, वहां मतदाता जोड़ दिए जाते हैं

9 जल्द ही आतंकियों द्वारा मारे जाओगे’: चिराग पासवान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट?

10 राम मंदिर ट्रस्ट की आज अहम बैठक, नए CEO समेत बड़े पदाधिकारियों के नाम पर लगेगी मुहर!

11 राजधानी में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बेहद अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने ‘संशोधित सोलर नीति’ को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस नई नीति के तहत सरकार उपभोक्ताओं को मुफ्त में सोलर पैनल लगाने की सुविधा देने जा रही है।

12 इस योजना के तहत उपभोक्ताओं के घरों पर 3 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल बिल्कुल मुफ्त लगाए जाएंगे। इस मुफ्त योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनकी मासिक बिजली खपत 400 यूनिट तक है

13 ममता बनर्जी की भतीजी फंदे से लटकी मिलीं, शिक्षक भर्ती घोटाले में चली गई थी नौकरी, 2 साल से डिप्रेशन में थीं

14 डीलर 15 सितंबर से 2000 क्विंटल चीनी रख सकेंगे, स्टॉक 30 दिन से ज्यादा नहीं रख सकेंगे, जमाखोरी रोकने और कीमतें घटाने के लिए सरकार का फैसला

15 एक्सपायरी डेट नजरअंदाज करना कितना खतरनाक,पैकेटबंद खाना खरीदते समय हम आमतौर पर उसकी कीमत, स्वाद और ब्रांड देखते हैं, लेकिन पैकेट पर लिखी निर्माण तारीख, समाप्ति तारीख और ‘बेस्ट बिफोर’ को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। हाल के दिनों में एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की तारीख बदलकर उन्हें दोबारा बेचने के मामले सामने आए हैं

16 महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में खाद्य एवं औषधि प्रशासन और पुलिस ने एक पैकेजिंग परिसर पर कार्रवाई की। यहां 4,942 कार्टन एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिले, जिनकी कीमत 75 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई। अधिकारियों के अनुसार इन खाद्य पदार्थों की निर्माण और समाप्ति तारीख में छेड़छाड़ की गई थी।

17 वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम में शामिल, श्रेयस अय्यर फिर से कप्तान; संजू सैमसन और ईशान किशन भी शामिल

18 अमेरिकी हमलों के बीच ईरान ने शुरू की जवाबी कार्रवाई, मिसाइलों और ड्रोन से किया हमला, अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर दागी मिसाइलें, बंदर अब्बास समेत अहम ठिकानों पर हमले