कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24
शिलाई क्षेत्र के लोगों को अब ईंधन के लिए दूरदराज का रुख नहीं करना पड़ेगा। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के नए पेट्रोल पंप ‘शिरगुल फिलिंग स्टेशन’ का विधिवत शुभारंभ एचपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक पदमेश शुक्ला ने किया। इस दौरान एचपीसीएल के इंजीनियर अभिषेक नेहरा भी मौजूद रहे।
पेट्रोल पंप के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजकों की ओर से भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें शिलाई बाजार और शिलाई गांव से सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।
स्थानीय लोगों ने नए पेट्रोल पंप के शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के वाहन चालकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। ईंधन की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर होने से लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए दूसरे क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शिरगुल फिलिंग स्टेशन के शुरू होने से शिलाई क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।