भगवान कृष्ण हमेशा क्यों बजाते थे बांसुरी? सिर्फ वाद्य यंत्र नहीं, इसके पीछे छिपा है गहरा रहस्य-डॉ दीपक दुबे

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24*

⭕द्वापर युग में श्री कृष्ण को हमेशा उनकी अनोखी लीलाओं के लिए जाना जाता है और लोग उन्हें भगवान विष्णु के अवतार के रूप में पूजते हैं। श्री कृष्ण का स्वरूप अत्यंत निराला है,मुकुट में मोर पंख और हाथों में बांसुरी उनके रूप को अद्भुत बनाती है।

श्री कृष्ण, जो सबको मोहित करने वाले हैं और भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं, उन्हें आपने अक्सर हाथों में बांसुरी लिए हुए देखा होगा और वो बांसुरी बजाते हुए नजर आते हैं। दिखने में साधारण लगने वाली यह मुरली आध्यात्मिकता में गहरे अर्थ समेटे हुए है।

कृष्ण जी की बांसुरी सिर्फ एक संगीत वाद्य यंत्र नहीं है बल्कि उससे कहीं ज्यादा ही है। यह आध्यात्मिक जागृति के लिए ईश्वरीय पुकार और ब्रह्मांड में मौजूद सामंजस्य का एक प्रतीक है। आइए आपको बताते हैं भगवान कृष्ण की बांसुरी में छिपे गहरे प्रतीकों और इसके आध्यात्मिक रहस्य के बारे में।

🪔मुरली की धुन ब्रह्मांडीय ध्वनि का प्रतीक
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
भगवान कृष्ण की बांसुरी सिर्फ संगीत पैदा करने का साधन नहीं है बल्कि उसे एक ब्रह्मांडीय ध्वनि और आदि-कंपन का प्रतीक माना जाता है। बांसुरी की धुन से ही इस ब्रह्मांड की रचना हुई है।

हिंदू शास्त्रों में इस ध्वनि को •’अनहद नाद’ कहा जाता है। इसका मतलब है- वह ध्वनि जो बिना किसी आघात के उत्पन्न होती है और पूरी सृष्टि में व्याप्त रहती है। कृष्ण की बांसुरी के मधुर स्वर जीवन के विविध रूपों और अनुभवों में छिपे सामंजस्य को दिखाते हैं और हमें इस बात की याद दिलाते हैं कि पूरा ब्रह्मांड एक ध्वनि से आपस में जुड़ा है।

🪔बांसुरी की धुन ईश्वर से जुड़ने का साधन
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
कृष्ण की बांसुरी की धुन ईश्वर से जुड़ने का एक माध्यम है। जैसे कृष्ण की मुरली की धुन सुनते ही गोपियां उनकी तरफ खिंची चली आती थीं वैसे ही इस बांसुरी की आवाज से आत्मा को तृप्ति मिलती है। जिस तरह से कृष्ण के बांसुरी बजाने पर बांसुरी पूरी हो जाती है, वैसे ही आत्मा को भी ईश्वरीय इच्छा के अनुरूप होने पर ही सच्ची संतुष्टि मिलती है। बांसुरी की आवाज व्यक्ति के अंदरूनी दिव्यता के एहसास को जगाती है।

🪔ईश्वरीय आकर्षण और प्रेम को जगाती है बांसुरी
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
ऐसा कहा जाता है कि कृष्ण की बांसुरी से निकलने वाला मनमोहक संगीत इंसानों और पशु पक्षियों को भी आकर्षित करती था। ये सभी जीवों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

बांसुरी की आवाज ईश्वरीय शक्ति और खिंचाव को दिखाती है जो भक्तों के दिलों में प्रेम और भक्ति पैदा करने में मदद करती है। श्री कृष्ण की बांसुरी की धुन ईश्वरीय प्रेम और बदलाव लाने वाली शक्ति का प्रतीक मानी जाती है।

🪔अनासक्ति और समर्पण का प्रतीक है बांसुरी
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
कृष्ण के हाथों में बांसुरी पूरी तरह से समर्पण और अनासक्ति का प्रतीक मानी जाती है। जिस तरह बांसुरी खुद को संगीतकार द्वारा बजने देती है, उसी तरह भक्तों को भी अपनी व्यक्तिगत इच्छा को ईश्वर को सौंपने और ब्रह्मांड के संचालक द्वारा निर्देशित होने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह समर्पण इस बात की याद दिलाता है कि अहंकार और इच्छाओं को जीवन के दैवीय प्रवाह में बाधा नहीं डालनी चाहिए।

कृष्ण की बांसुरी वास्तव में सिर्फ संगीत का एक माध्यम नहीं बल्कि इसकी ध्वनि एक आशीर्वाद का स्वरूप भी है।

   *🚩जय_श्रीकृष्ण🚩*
             🙏🏻🙏🏻🙏🏻

💐💐💐💐💐💐💐💐💐