हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
मुंबई TLC के नए रियलिटी शो ‘FBoy- Survival: Farzi Ya Forever’ में अभिनेत्री पवित्रा पुनिया होस्ट के तौर पर अपने बेबाक अंदाज और दमदार प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। शो के शुरू होते ही उनकी कॉन्फिडेंट होस्टिंग और शार्प विट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
TLC के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम हो रहे इस शो में 15 अनजान लोगों को बिना किसी पूर्व जानकारी के रेगिस्तान में सर्वाइवल की चुनौती दी जाती है। उन्हें यह भी पता नहीं होता कि उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।
शो का असली ट्विस्ट तब सामने आता है, जब पर्दे के पीछे मौजूद दो महिलाएं सभी कंटेस्टेंट्स की गतिविधियों पर नजर रखती हैं। 20 लाख रुपये की इनामी राशि के लिए कंटेस्टेंट्स को हर कदम बेहद सोच-समझकर उठाना पड़ता है।
होस्ट पवित्रा पुनिया ने शो के अनुभव को बेहद अलग और रोमांचक बताया। उन्होंने कहा कि शो का फॉर्मेट हर मोड़ पर अनप्रेडिक्टेबल है और उन्हें यह देखना पसंद आ रहा है कि कंटेस्टेंट्स अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर सर्वाइवल, रिश्तों और प्रतिस्पर्धा को किस तरह संभालते हैं।
पवित्रा शो में सिर्फ टास्क की घोषणा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपनी दमदार मौजूदगी और अंदाज से माहौल में सस्पेंस बढ़ाती नजर आ रही हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा, रिश्तों के उतार-चढ़ाव और इनाम की होड़ शो को और दिलचस्प बना रही है।
अजनबियों के बीच सर्वाइवल, रिश्तों की परीक्षा और 20 लाख रुपये की होड़—इन्हीं रोमांचक पहलुओं को शो की सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है। ‘FBoy- Survival: Farzi Ya Forever’ TLC के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम हो रहा है।








