हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
मुंबई टिप्स म्यूजिक ने अपना नया रोमांटिक सिंगल ‘कोई ऐसी चाहिए’ रिलीज कर दिया है। गाने में शहीर शेख और नताशा भारद्वाज की फ्रेश केमिस्ट्री और मॉडर्न लव स्टोरी देखने को मिल रही है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
इस गाने को मीट ब्रदर्स ने कंपोज किया है और लिरिक्स भी मीट ब्रदर्स और अर्घ्यदीप घोष ने लिखे हैं। अपनी सोलफुल आवाज पलक मुच्छल और अर्घ्यदीप घोष ने दी है। वीडियो को नंदू अचास्या ने डायरेक्ट किया है और प्रोड्यूस कुमार तौरानी ने किया है।
गाने की कहानी उस एहसास के बारे में है जब कोई अपना घर जैसा लगे। इंडी-पॉप साउंड के साथ टाइमलेस रोमांटिक मेलोडी का शानदार मेल है।
शहीर शेख ने कहा – “टिप्स के साथ ये मेरा पहला गाना है। नताशा के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा, हमारी केमिस्ट्री नैचुरली बन गई।”
नताशा भारद्वाज ने कहा – “ये गाना रिश्ते के उन छोटे-छोटे पलों को दिखाता है जो प्यार को असली बनाते हैं।”
पलक मुच्छल ने कहा – “इस गाने में एक इंटिमेट और एफर्टलेस रोमांस है।”
गाना अब सभी मेजर म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर उपलब्ध है – https://youtu.be/2mhxn_U64pQ








