देवभूमि न्यूज 24
पेरिस / मुंबई
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस एक बार फिर फैशन की दुनिया के सबसे बड़े मंच पर छाने को तैयार हैं। प्रियंका इस साल LVMH प्राइज सेरेमनी में प्रतिष्ठित Karl Lagerfeld Prize प्रेजेंट करेंगी। उनके साथ हॉलीवुड स्टार जेनिफर लॉरेंस और थाई एक्ट्रेस उरास्या ‘याया’ स्परबंड भी प्रेजेंटर्स के तौर पर नजर आएंगी।
यह ग्रैंड सेरेमनी Fondation Louis Vuitton, पेरिस में आयोजित होगी। प्रियंका Dior की एम्बेसडर हैं, वहीं जेनिफर लॉरेंस भी Dior और याया Louis Vuitton का चेहरा हैं।
LVMH प्राइज यंग फैशन डिजाइनर्स को सेलिब्रेट करता है। इस साल 9 इमर्जिंग डिजाइनर्स 3 बड़े प्राइज के लिए कंपीट कर रहे हैं। प्रियंका जिस Karl Lagerfeld Prize को प्रेजेंट करेंगी, उसमें €200,000 का ग्रांट और एक साल की मेंटरशिप दी जाती है। वहीं जेनिफर लॉरेंस €400,000 का ग्रैंड प्राइज प्रेजेंट करेंगी।
फाइनलिस्ट में Julie Kegels, Petra Fagerström, De Pino, Ponte, The Vxlley समेत कई नाम शामिल हैं।