यशपाल कपूर,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
शिवाजी स्टेडियम, नई दिल्ली में चल रहे मास्टर्स हॉकी कप-2026 में हिमाचल प्रदेश की महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की टीम को 1-0 से पराजित किया। हिमाचल की टीम ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और मजबूत रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हॉफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ में अरविंद्र कौर रोजी के पास को नीलम ने गोल में परिवर्तित किया।
हिमाचल प्रदेश की ओर से मैच में एकमात्र गोल किया गया, जो निर्णायक साबित हुआ। मध्य प्रदेश की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन हिमाचल की खिलाड़ियों ने उसके आक्रमण को सफल नहीं होने दिया और मुकाबला 1-0 से अपने नाम किया।
हिमाचल प्रदेश की टीम सुपर मास्टर हॉकी वर्ग में हिस्सा ले रही है। टीम में अनुभवी महिला खिलाड़ी शामिल हैं। टीम की कमान मैदान पर खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन और आपसी तालमेल से मजबूत नजर आई।
मास्टर्स हॉकी कप-2026 का आयोजन 5 सितंबर तक शिवाजी स्टेडियम, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
हिमाचल की इस जीत से टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी का माहौल है टीम अब प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
ये हैं हिमाचल टीम में
हिमाचल प्रदेश महिला हॉकी टीम में कोच: गुरप्रीत सिंह,मैनेजर: मीना (बंटी) के अलावा रचना,मोनिका,कविता,रानी, वंदना,शालिनी कंवर, अनिता देवी,नीलम,सपना,शाहिना चौधरी,पूनम परमार, शगुन,अंजना पठानिया,कल्पना परमार,सीमा परमार,अरविंदर कौर रोजी और ललिता देवी (गोलकीपर) शामिल हैं।
हिमाचल टीम में तीन सगी बहनें
हिमाचल टीम में हिमाचल के सिरमौर जिला के नाहन निवासी सीमा परमार, कल्पना परमार और पूनम परमार हिस्सा ले रही हैं। तीनाें बहनें इंटरनेशनल हैं।
फोटो हिमाचल की महिला हॉकी टीम अपने कोच के साथ।