प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और मॉस्किनो के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता – मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म वीक में साइन हुआ MoU

Share this post

हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

*मुंबई/मॉस्को : तीसरे मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म वीक के बिजनेस प्रोग्राम के दौरान प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और रूस की मॉस्किनो (Moskino) संस्था के बीच सहयोग समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर हुए हैं। यह समझौता मॉस्किनो फिल्म फैक्ट्री में साइन किया गया।

समझौते पर मॉस्किनो के CEO जॉर्जी प्रोकोपोव और प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट शिबाशीष सरकार ने हस्ताक्षर किए। यह साइनिंग सेरेमनी “Film Cities: New Routes for International Cooperation” सेशन के दौरान ओपन हॉल में हुई।

यह एक फ्रेमवर्क समझौता है जो फिल्म प्रोडक्शन में स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को औपचारिक बनाता है। मॉस्किनो के लिए भारत इंटरनेशनल डेवलपमेंट के लिए प्रायोरिटी मार्केट में से एक है। समझौते के तहत दोनों पक्ष फिल्म लोकेशन, टैलेंट एक्सचेंज, इंफ्रास्ट्रक्चर, जॉइंट इंडस्ट्री इवेंट्स और नए प्रोडक्शन चेन बनाने पर मिलकर काम करेंगे।

जॉर्जी प्रोकोपोव ने कहा – “भारत एक बहुत बड़ा और तेजी से बढ़ता फिल्म बाजार है। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के साथ सहयोग से हमें इंडियन इंडस्ट्री के लीडिंग प्लेयर्स के साथ सीधा संवाद करने का मौका मिलेगा।”

शिबाशीष सरकार ने कहा – “मॉस्किनो के साथ MoU साइन करना दोनों देशों के फिल्म समुदायों के बीच पेशेवर संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। रूस और भारत आधी सदी से ज्यादा समय से सिनेमा के प्यार से जुड़े हैं।”

गौरतलब है कि 2025 में भी मॉस्को ने ब्राजील, तुर्की, मैक्सिको और मिस्र के साथ 4 इंटरनेशनल समझौते साइन किए थे।