राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह आज लोकभवन शिमला में – राज्यपाल करेंगे राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार विजेता शिक्षकों को सम्मानित

Share this post

   *देवभूमि न्यूज 24*

शिमला, 5 सितंबर 2026
राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस, 2026 के उपलक्ष्य पर आज राजधानी शिमला में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, समारोह आज प्रातः 11:00 बजे लोकभवन, शिमला में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार हेतु चयनित अध्यापकों को अलंकृत करेंगे।

समारोह की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू करेंगे, जबकि शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री राजेश धर्माणी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली और सचिव (शिक्षा) राकेश कंवर ने सभी आमंत्रितों से प्रातः 10:45 बजे तक अपना स्थान ग्रहण करने का आग्रह किया है।