कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24
नाहन:शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर रविवार, 06 सितंबर, 2026 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री उपमंडल राजगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
इस दौरान शिक्षा मंत्री प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत शिक्षा मंत्री क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। इस दौरान स्थानीय लोग शिक्षा, सड़क, पेयजल सहित विभिन्न विकासात्मक मुद्दों से संबंधित समस्याएं मंत्री के समक्ष रख सकते हैं। अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।