उत्तराखंड में बारिश का कहर: उफनती नून नदी में बही महिंद्रा पिकअप

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

प्रशासन की पर्यटकों से अपील

चारधाम यात्रा से पहले मौसम का अपडेट जरूर देखें, 20 सितंबर तक यात्रा स्थगित करने की सलाह
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई स्थानों पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित हो रहा है। देहरादून के जैंतनवाला क्षेत्र में बारिश के बाद नून नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव की चपेट में एक महिंद्रा पिकअप देखते ही देखते नदी के पानी में बह गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वाहन तेज बहाव में बहता नजर आ रहा है।
लगातार बारिश को देखते हुए उत्तराखंड प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर लें और मौसम अनुकूल होने पर ही यात्रा करें।
प्रशासन ने अन्य पर्यटकों से भी अपील की है कि जो लोग उत्तराखंड घूमने आने की योजना बना रहे हैं, वे फिलहाल अपनी यात्रा कुछ दिनों के लिए स्थगित करें और 20 सितंबर के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं। लगातार बारिश के कारण राज्य में कई जगह सड़कें अवरुद्ध हैं, जबकि अनेक स्थानों पर भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है।
प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी मौसम एवं यात्रा संबंधी advisories का पालन करने की अपील की है।