देवभूमि न्यूज 24🔶
पूर्व सीडीएस का बड़ा बयान: पाकिस्तान भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। एलएसी पर भारत और चीन की राय अलग है; दोनों देशों को सीमा विवाद से आगे बढ़ने की जरूरत।🔶 गडकरी बोले—मीडिया के सामने विश्वसनीयता का संकट: इसे सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए न्यायपालिका और मीडिया का निष्पक्ष होना जरूरी है।🔶 डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल: राष्ट्रपति ने नियुक्ति को मंजूरी दी।🔶 पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला: कहा—“सच की हुंकार के आगे झूठ की गूंज नहीं टिकेगी।”🔶 13 साल बाद श्रीराम कॉलेज में पीएम मोदी का संबोधन: उन्होंने अपने संबोधन में विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष पर निशाना साधा।🔶 पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव: भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया। राहुल गांधी के दौरे से पहले संगठन में बदलाव; बघेल को असम का प्रभारी बनाया गया।🔶 लखनऊ में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 71.44 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ छह कथित तस्कर गिरफ्तार।🔶 आठ नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र समेत विभिन्न उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति।🔶 अमेरिका में ट्रंप की तस्वीर वाला 1 डॉलर का सिक्का: जारी होते ही कुछ घंटों में हुआ ‘आउट ऑफ स्टॉक’।🔶 उत्तर प्रदेश में मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई: जिला जज के फैसले के बाद कार्रवाई, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। सांसद इकरा हसन को नजरबंद किए जाने की खबर।🔶 पीएम मोदी बोले—भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना: कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ‘नीतिगत पंगुता’ से बाहर निकला है।🔶 शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मान: देशभर में शिक्षकों के योगदान की सराहना की गई और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई।🔶 जातिगत जनगणना के समर्थन में कांग्रेस का अभियान: राहुल गांधी की मांग के समर्थन में कांग्रेस ने देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।🔶 बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की मुहर: 27 नवंबर को बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने का फैसला।🔶 जयशंकर ने रूस से तेल खरीद पर दिया बयान: पोलैंड में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि रूसी तेल खरीदना बंद करने से यूक्रेन युद्ध खत्म नहीं होगा।🔶 वियतनाम में मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले: भारत की निखिता पोरवाल पर देश की नजरें, 111 देशों की प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल।🔶 पीएम आवास योजना-ग्रामीण: 2.89 लाख आवासों का लक्ष्य निर्धारित। 10 सितंबर तक स्वीकृति और पहली किस्त जारी करने के निर्देश।🔶 यूएन के नए नक्शे को लेकर चर्चा: संयुक्त राष्ट्र में दुनिया के नए नक्शे को अपनाने के प्रस्ताव पर मतदान हुआ, जिसमें भारत, चीन और अमेरिका के अफ्रीका में समाने की बात को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज।🔷 महिला एशिया कप: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया।