देवभूमि न्यूज 24
सैंज : कुल्लू जिला में अंडर-19 छात्रा वर्ग बंजार जोन के खेल टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में किया जा रहा है।
शुभारंभ अवसर पर विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के नाते धन्यवाद भाषण देने का अवसर मिला। इस दौरान आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, खेल प्रभारी, प्रतिभागी छात्राओं तथा अन्य सहयोगियों का आभार जताया गया।
प्रतियोगिता में बंजार जोन के विभिन्न विद्यालयों से छात्राएं खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। टूर्नामेंट का विधिवत समापन बुधवार को जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल चौहान करेंगे। समापन समारोह में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किए जाने की उम्मीद है।