शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

1 अमित शाह बोले- दिल्ली शराब घोटाले वाले नशामुक्ति नहीं कर सकते, AAP ने पंजाब को चिट्‌टे में धकेला, 31 दिसंबर 2029 से पहले हम नशामुक्त कर देंगे।

2 पंजाब पहुंचने से पहले अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट सांझा की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब ‘आप-दा’ सरकार के कुशासन के कारण नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। पंजाब के लोग नशे के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं और नशे के खात्मे के लिए पंजाब के लोगों को एकजुट करते हुए भाजपा द्वारा 18 सितंबर को ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ की शुरुआत की गई थी।

3 खड़गे बोले- विपक्षी सांसद 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, 2-8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च होगा, INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद कहा- चुनाव आयोग कठपुतली।

4 ‘EVM की जगह बैलेट पेपर पर हो वोटिंग’, INDI गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने रखी 5 मांगें।

5 अगले दो महीने में करेंगे पांच बड़ी रैलियां, राष्ट्रपति से भी मिलेंगे; ‘वोट चोरी’ पर INDIA गठबंधन का ऐलान।

6 चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form 6 से SIR घोषणापत्र वाला हिस्सा हटाया, बदलाव केवल SIR हुए राज्यों में लागू।

7 कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को घोषणा की कि गांधी जयंती पर मुंबई के शिवाजी पार्क से ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का कामकाज देशहित में नहीं है। मुंबई पहुंचने के बाद, दीपके ने कहा कि विरोध प्रदर्शन 2 अक्तूबर को शिवाजी पार्क से शुरू होगा और सभी राजनीतिक दलों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

8 महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी एस. चोकालिंगम ने चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए वोटर डॉक्यूमेंट्स भी मान्य होंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर मतदाताओं के घर भी जाएं।

9 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस शासित तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के ‘राम अमीरों और शिव गरीबों के भगवान’ वाले बयान पर आपत्ति जताई है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘नास्तिक’ बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पूरी ताक़त से हिंदू समाज को विभाजित करने के हर षड्यंत्र में शामिल है।

10 सूखे की मार झेल रहा महाराष्ट्र, लग्जरी कारों में घूमेंगे लोकायुक्त; 1.32 करोड़ मंजूर।

11 पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते’: दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट लेगा फैसला, समय के साथ तय होंगे मानक।

12 दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हवा में पायलटों के बीच कथित झड़प के बाद हड़कंप मच गया। विमान से इमरजेंसी कोड भेजे गए और हाईजैक की आशंका जताई गई। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

13 एशियाड में भारत को 10वां गोल्ड, ईरान को पीछे छोड़ा, तीरंदाज़ी में 3, शूटिंग में 1 गोल्ड, मेडल टैली में सातवें नंबर पर पहुंचा भारत।

14 बिहार के सारण में गंडक पर बना बांध टूटा, 6 ज़िलों में बाढ़, 1.59 लाख प्रभावित; यूपी की गलियों में नाव चली, आंध्र प्रदेश में कोहरा।

15 वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा, कैंपबेल 101 रन बनाकर आउट, गुरनूर बरार ने पवेलियन भेजा, भारत के खिलाफ स्कोर 171/2

16 शेयर बाज़ार सेंसेक्स निफ्टी बढ़त के बाद आखिरी सेशन में लाल निशान पर सेंसेक्स निफ्टी दोनों बंद।