कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24 – शिलाई – 22 अक्टूबर 2026
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जिला सिरमौर की शिलाई तहसील में मार्गदर्शन एवं सहायता केंद्र का शुभारंभ किया है।
केंद्र का शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष अनिल वर्मा के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री श्याम सिंह चौहान, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विरेन्द्र बीरसानटा, तहसील संयोजक धनवीर ठाकुर और पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत बेला रमेश सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
प्रांत अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि ग्राहक पंचायत का मुख्य उद्देश्य आम उपभोक्ता को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। आज बाजार में बढ़ रही ठगी, मिलावटखोरी और अनुचित व्यापारिक गतिविधियों से उपभोक्ता को बचाने के लिए संगठन निरंतर कार्य कर रहा है।
केंद्र पर ये सुविधाएं निःशुल्क मिलेंगी –
- उपभोक्ता अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी
- उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया में मार्गदर्शन
- नाप-तौल, एमआरपी से अधिक मूल्य, पक्का बिल, गारंटी-वारंटी से संबंधित परामर्श
देवभूमि संदेश – नशा छोड़ो हिमाचल जोड़ो
देवभूमि न्यूज 24 – मेरा गांव, मेरा देश
देश दुनिया गांव देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन:9816216579