देवभूमि न्यूज 24
हितेश जैन,ब्यूरो
मुंबई – 22 अक्टूबर 2026
स्टार प्लस का शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ इन दिनों दर्शकों की खूब सराहना बटोर रहा है। इस वीकेंड शो में टीवी की फेमस अनुपमा यानी रुपाली गांगुली शामिल होंगी।
एपिसोड के दौरान महिलाओं के अपने घर के सपने पर बातचीत हुई। रुपाली ने कहा कि हर औरत को अपनी कमाई से, खुद के पैरों पर खड़े होकर अपना एक घर बनाना चाहिए, छोटा ही सही। दुनिया में एक कोना ऐसा हो जो सिर्फ हमारा अपना हो।
इस पर अनिल कपूर को बेटी सोनम कपूर के शुरुआती दिन याद आ गए। अनिल ने बताया –
“सोनम ने अपने खुद के पैसे से अपना घर बनाया। मुझे खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ी। खुद अपनी मेहनत से बनाया। वह सिंगापुर से पढ़कर आई और भंसाली साहब की असिस्टेंट बनी। भंसाली साहब ने उसे ब्रेक दिया। थोड़े-थोड़े पैसे जमा करके उसने अपना एक फ्लैट खरीदा।”
बता दें कि सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में असिस्टेंट के तौर पर काम शुरू किया था और 2007 में भंसाली की ही फिल्म ‘सांवरिया’ से रणबीर कपूर के साथ डेब्यू किया था।
शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ हर वीकेंड रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर आता है।
देवभूमि न्यूज 24 – मेरा गांव, मेरा देश
देश, दुनिया, गांव देहात और सिने जगत की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन:9816216579