पांवटा साहिब में 4.08 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार – सिरमौर पुलिस

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 नाहन, सिरमौर

सिरमौर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है।

पांवटा साहिब में चिट्टा बरामद
दिनांक 22 अक्टूबर को SIU नाहन की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बांगरण चौक पांवटा साहिब के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 4.08 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा/स्मैक बरामद किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दिगंबर दुर्गापुरी पुत्र नंगा राम, निवासी शिव मंदिर बाईपास बराड़ा/203, अंबाला, हरियाणा को स्कूटी नंबर HP17J4924 सहित पकड़ा। आरोपी पांवटा साहिब और आसपास के इलाके में लंबे समय से चिट्टा बेचने का धंधा कर रहा था।

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।

पच्छाद में हिट एंड रन
पुलिस थाना पच्छाद में कमलेश कुमारी पत्नी दयाल चंद, निवासी शीतला माता कॉलोनी बाईपास रोड सरांहां ने शिकायत दर्ज करवाई कि 21 अक्टूबर को सुबह वह अपने कुत्ते के साथ बाईपास सरांहां की ओर जा रही थी तो पीछे से एक स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। हादसे में उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजगढ़ और रेणुका जी में मारपीट के मामले

  1. थाना राजगढ़ में अनुराग निवासी गांव फागू ने शिकायत दी कि 20 अक्टूबर को वह और उसकी मां मीना सोलन जा रहे थे तो फागू दुकान के पास तनु भारद्वाज ने पटाखे चलाने की बात को लेकर उनसे मारपीट की और मां को नीचे गिरा दिया। मामला दर्ज कर जांच जारी है।
  2. थाना रेणुका जी में भरत सिंह निवासी गांव कल्याडी, ददाहू ने शिकायत दी कि 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे ददाहू बाजार में संदीप निवासी भाटगढ़ अपने दोस्त अंकित उर्फ अंकी और अज्जू के साथ आया और सुबह की बहस को लेकर रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

देवभूमि संदेश – पहाड़ की बात, पहाड़ के साथ

देवभूमि न्यूज 24 – मेरा गांव, मेरा देश
देश दुनिया गांव देहात की खबरों का दर्पण,
समाचार विज्ञापन:9816216579