शिलाई में युवा नेता चंद्रमणि कुलेठी के असमय निधन पर श्रद्धांजलि

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 – शिलाई
कार्तिकेय तोमर
शिलाई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी जी के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पिछले कल तड़के मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के दौरान करंट लगने से उनका देहांत हो गया था।

प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल चौहान ने बताया कि चंद्रमणि एक बहुत जुझारू युवा नेता थे। उनका असमय चले जाना अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर राहुल चौहान, यशपाल ठाकुर, अरुण ठाकुर, अमित चौहान, नेतर शर्मा, गुलाब सिंह, निका राम शर्मा, प्रदीप और यशपाल आदि मौजूद रहे।

देवभूमि संदेश – पहाड़ की बात, पहाड़ के साथ
देवभूमि न्यूज 24 – मेरा गांव, मेरा देश
समाचार, विज्ञापन:9816216579