खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के लिए HPSEBL आयोजकों का सराहनीय प्रयास

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

समाज में समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे सराहनीय प्रयास और ऐसी शख्सियतें देखने को मिलती हैं, जो क्षेत्र की प्रतिभाओं को नया और बेहतर मंच प्रदान करती हैं। जिसका एक उत्कृष्ट उदाहरण हाल ही मे विद्युत विभाग में देखने व सुनने को मिलता है।जिस प्रकार विद्युत आपूर्ति हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे सुचारू रूप से बहाल रखने में विद्युत कर्मियों एवं अधिकारियों की अहम भूमिका रहती है, उसी विभाग में कार्यरत सैकड़ों खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला सिरमौर लीजेंड्स क्रिकेट कप का आयोजन किया जा रहा है।पांचवें लीजेंड्स क्रिकेट कप 2026 का आयोजन पांवटा साहिब के बहराल स्थित GT Sports Centre में किया जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट मैदान रणजी खिलाड़ी एवं विजय हजारे ट्रॉफी विजेता गुरविंदर सिंह टोली द्वारा निर्मित है। आयोजकों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं – वोल्टेज-11 पांवटा, डिवीजन पांवटा, शिलाई, डिवीजन नाहन, डिवीजन राजगढ़, बागथन, पनोग और धौलाकुआं।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना, विभाग में खेलों के माध्यम से आपसी समन्वय और सौहार्द को बढ़ावा देना तथा अधिकारियों व कर्मचारियों में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे मानसिक तनाव को कम करना है।

इस सराहनीय आयोजन को गौरवशाली बनाने के लिए विद्युत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में दक्षिणी जोन, शिमला के मुख्य अभियंता Er. अनूप राम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में तथा अधीक्षण अभियंता, नाहन Er. वीरेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इनके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता, नाहन Er. मुकेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पांवटा Er. नरेंद्र ठाकुर, सहायक अभियंता, पांवटा Er. अरुणदीप सिंह, सहायक अभियंता, पांवटा द्वितीय Er. गुरदत्त चौहान, सहायक अभियंता, नाहन Er. महेश चौधरी, कनिष्ठ अभियंता Er. अमित झा, Er. अनिल चौहान, Er. मुकेश ठाकुर, Er. रणबीर ठाकुर आदि ने भी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने आयोजकों को इस बेहतरीन आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं, हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
निसंदेह, इस प्रकार के आयोजन खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं। आशा है कि भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को इसी प्रकार बेहतर मंच मिलता रहेगा। यह हम सभी का नैतिक दायित्व है कि हम ऐसे आयोजनों और प्रतिभाओं को समय-समय पर प्रोत्साहित करते रहें।स्वतंत्र लेखक-हेमराज राणा सिरमौर