देवभूमि न्यूज 24 – कुल्लू
वन वृत्त ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। इस संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में हिमाचल प्रदेश वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री चांद स्वरूप राणा ने पर्यवेक्षक के रूप में विशेष रूप से शिरकत की।
चुनाव अधिकारी श्री ललित कपूर (अध्यक्ष, वन वृत्त कुल्लू) और सह चुनाव प्रभारी श्री जगर नाथ (वित्त सचिव) की देख-रेख में कार्यकारिणी का चुनाव निष्पक्ष और सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है :
मुख्य सलाहकार : श्री कवीन्द्र कुमार, वन खंडाधिकारी
अध्यक्ष : श्री गेहरू राम, वन खंडाधिकारी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : श्री सतीश कुमार
महिला उपाध्यक्ष : श्रीमती कंचन, वनरक्षक
उपाध्यक्ष : श्री मनोज जम्वाल, वनरक्षक
महासचिव : श्री विनय कुमार, वन खंडाधिकारी
सचिव : श्री देवेन्द्र नेगी, वनरक्षक
कोषाध्यक्ष : श्री राकेश कुमार, वन खंडाधिकारी
चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक :
पर्यवेक्षक – श्री चांद स्वरूप राणा (प्रधान, वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, हिमाचल प्रदेश)
चुनाव अधिकारी – श्री ललित कपूर (अध्यक्ष, वन वृत्त कुल्लू)
सह चुनाव प्रभारी – श्री जगर नाथ (वित्त सचिव)
नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गेहरू राम और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित टीम ने आश्वासन दिया कि वे संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के कल्याण व हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
देवभूमि न्यूज 24 : मेरा गांव, मेरा देश
देश-दुनिया, गांव-देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579
देवभूमि न्यूज 24 : पहाड़ की बात, पहाड़ के साथ