देवभूमि न्यूज 24 – सिरमौर
शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांदनी के लिए खुशी और गर्व की खबर है। चांदनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य शुरू हो चुका है। इस महत्वपूर्ण कार्य के पीछे श्री संत राम गुरु जी की मेहनत और निस्वार्थ प्रयासों का विशेष योगदान रहा है।
काफी वर्षों से भूमि उपलब्ध न होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। ऐसे कठिन समय में श्री संत राम शर्मा ने वन अधिकार अधिनियम (FRA) से संबंधित मामले की फाइल तैयार की और उसे अंतिम चरण तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए। उन्होंने यह सब बिना किसी स्वार्थ के, समाज और ग्राम पंचायत के हित में किया।
2017 में चांदनी गांव से सेवानिवृत्त हुए संत राम शर्मा वर्तमान में बढ़-चढ़ कर सामाजिक एवं विकास कार्यों में निस्वार्थ भाव से भाग ले रहे हैं। धार्मिक, सामाजिक और गांव के उत्थान के लिए वे अपना निजी धन भी खर्च करते हैं।
आज उन्हीं के प्रयासों से चांदनी गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य शुरू हो पाया है। इस स्वास्थ्य केंद्र के बनने से भविष्य में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
समस्त ग्राम पंचायत चांदनी की ओर से श्री संत राम गुरु जी का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया है।
देवभूमि न्यूज 24 : मेरा गांव, मेरा देश
देश-दुनिया, गांव-देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579
देवभूमि न्यूज 24 : पहाड़ की बात, पहाड़ के साथ