*देवभूमि न्यूज 24*
🔸 राजस्थान के 14 जिलों की 80 तहसीलों में अकाल घोषित, औसत से कम बारिश के कारण फसलें बर्बाद, डूंगरपुर की 7, बांसवाड़ा की 3 तहसील भी शामिल।
🔸 राजस्थान मौसम अपडेट : राज्य में रात में बढ़ रही सर्दी, कल उदयपुर में दिन में 34.5 और रात को 15.5 डिग्री दर्ज, रात में चित्तौड़गढ़ 17.6, राजसमंद 19.4 डिग्री।
🔸 उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे व अधिवक्ताओं पर पथराव का आरोप, विरोध में थाना घेरा, आज अधिवक्ता न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
🔸 सीएम भजनलाल का आज उदयपुर, बांसवाड़ा और सिरोही दौरा, आबू रोड में ग्लोबल समिट में लेंगे भाग।
🔸 बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवाती तूफान, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में तबाही मचा सकता है, 140 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।
🔸 नई दिल्ली में आज से 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल।
🔸 ‘बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ आज देशभर में भाजपा का प्रदर्शन, पटना में शिकायत दर्ज।
🔸 अरुणाचल के पासीघाट भेजे गए आरएएफ के 250 जवान, बांध के विरोध में हो रही हिंसा।
🔸 पंजाब : मोगा में दुकान के बाहर बैठे युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत।
🔸 सऊदी अरब : हूतियों ने फिर किया रियाद एयरपोर्ट पर हमला, कुछ घंटे पहले ही हुआ था खोलने का ऐलान।
🔸 अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता।
🔸 10 साल पुराना पीएचपी बग बना वेबसाइट्स के लिए बड़ा खतरा, दुनियाभर में वेबसाइट्स पर वायरस अटैक।
🔸 अजब-गजब : कोल्हापुर में 19 वर्षीय युवक ने चाचा-चाची के 10 लाख के गहने चुराकर थार खरीदी, नई गाड़ी की पूजा भी चाचा से ही करवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
🔸 एमपी : देवास में 20 दिन में 13 मौतें, ग्रामीणों ने कहा जहरीली शराब, कलेक्टर ने किया इनकार।
🔸 महिला क्रिकेट : दूसरे वनडे में भारत ने जिम्बाब्वे को 121 रन से हराया, हरमनप्रीत-दीप्ति का शतक, भारत 2-0 से आगे।
देवभूमि न्यूज 24 : मेरा गांव, मेरा देश
समाचार, विज्ञापन : 9816216579
देवभूमि न्यूज 24 : पहाड़ की बात, पहाड़ के साथ