देवभूमि न्यूज 24 – श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे श्रीकरणपुर में BSF और CID की संयुक्त टीम ने एक किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हेरोइन के दो पैकेट खेत में मिले, जिन्हें प्रारंभिक जांच के अनुसार ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की तरफ से भारत में गिराया गया था।
एसपी हरीशंकर ने बताया कि रविवार को श्रीकरणपुर थाना पुलिस, BSF की 118वीं बटालियन और CID जोन श्रीकरणपुर की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर भारतीय सीमा में स्थित खेत से दो पैकेट बरामद किए गए। इनमें कुल एक किलो हेरोइन मिली।
पुलिस ने बरामद हेरोइन को जब्त कर तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच चूनावढ़ थानाधिकारी संजय कुमार कर रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन किसने भेजी थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था। सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।
देवभूमि न्यूज 24 : मेरा गांव, मेरा देश
देश-दुनिया, गांव-देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579