देवभूमि न्यूज 24 नई दिल्ली
1. साइक्लोन अर्नव का तड़के विशाखापत्तनम में लैंडफॉल, 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सड़कों पर सैलाब, 85 ट्रेनें व कई उड़ानें रद्द, NDRF मुस्तैद।
2. सितंबर में घरेलू फ्लाइट्स में 6.49% की गिरावट, 2466 शिकायतें दर्ज, स्पाइसजेट की 20.29% फ्लाइट्स कैंसिल।
3. KMC क्षेत्र में आज दोपहर तक पूजा के दौरान लगे सभी होर्डिंग्स हटाने के निर्देश, नहीं हटाने पर तीन गुना जुर्माना।
4. साइक्लोन अर्नब का असर, कोलकाता सहित जिलों में रात भर बारिश।
5. ममता हमारी नेत्री – ऋतव्रत गुट में शामिल चोपड़ा के विधायक हमीदुल रहमान ने तृणमूल में वापसी के संकेत दिए।
6. कुणाल घोष के घर फिर पहुंची पुलिस, प्रतिमा विसर्जन पर सोशल मीडिया पोस्ट 4 दिन में हटाने को कहा, नहीं तो गिरफ्तारी की चेतावनी।
7. विधानसभा लॉबी में कुणाल घोष और सन्दीपन साहा में लंबी बातचीत से सियासी गलियारों में चर्चा तेज।
8. मुंबई एयरपोर्ट पर सिस्टम में गड़बड़ी से हड़कंप, मैनुअल चेक-इन करना पड़ा, 327 फ्लाइट लेट, 13 प्रतिशत उड़ानें रद्द।
9. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत ने PAK को SCO सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया, 20-21 नवंबर को आयोजन।
10. दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, यमुना पर नवंबर से क्रूज सफारी शुरू, किराया 500 रुपये।
11. FASTag के नए नियम – टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों के लिए 1500 रुपये में सालभर का पास।
12. मोदी के पिता पर टिप्पणी कर घिरे खरगे, सर्वे में 68% बोले पीएम पद की गरिमा के खिलाफ, 72% ने कहा सनातन संस्कृति का अपमान।
13. मोदी की काशी में ही बीजेपी हारी, सपा ने जीती शिक्षक MLC सीट, मेरठ सीट भाजपा के कब्जे में।
14. डीजल निर्यात में दुनिया में बढ़ेगा भारत का दबदबा, 2027 से सरकारी तेल कंपनियां 16.5 मिलियन टन उत्पादन क्षमता बढ़ाएंगी।
15. तमिलनाडु जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े गए, 4 की तलाश जारी।
16. तिरुपति बालाजी मंदिर में रील बनाई तो खैर नहीं, डांस करने वालों पर केस, कर्मचारियों पर भी एक्शन।
17. इजरायल में बंपर वोटिंग के साथ मतदान खत्म, 75% से ज्यादा वोट पड़े, 1988 के बाद सर्वाधिक।
18. सीनेट में नियंत्रण खो देगी ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी, सट्टा बाजार में डेमोक्रेट्स की बल्ले-बल्ले, 3 नवंबर को चुनाव।