बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार

Share this post

देवभूमि न्यूज 24
नई दिल्ली

🔶 तूफान अर्नब का लैंडफॉल – हवा की रफ्तार 135 kmph से ज्यादा, आंध्रप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट्स कैंसिल, MP-UP तक असर, आंध्र में रेड अलर्ट जारी।

🔶 पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ कनाडा में गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा भारत।

🔶 डीजल निर्यात में भारत का दबदबा बढ़ेगा, 2027 से बड़ा उछाल आने की उम्मीद।

🔶 बिहार विधान परिषद चुनाव – तिरहुत शिक्षक सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत, समर्थकों में खुशी की लहर।

🔶 भारत ने LPG आयात के स्रोत 41 देशों तक बढ़ाए, तेल शोधन क्षमता भी बढ़ी : हरदीप पुरी।

🔶 कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने वाला एक्टिविस्ट गिरफ्तार, खुद भी कश्मीरी पंडित, फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ चुनाव लड़ा था, 26 दिन में 3 धमकियां दीं।

🔶 तमिलनाडु जेल से फरार 13 कैदी पकड़े गए, ड्रोन से सर्चिंग में एक झाड़ियों में मिला, दूसरा ऑटो से भाग रहा था।

🔶 माइक्रोसॉफ्ट का ऑफर – कर्मचारियों को पैसे लेकर नौकरी छोड़ने का ऑफर, दायरे में 60 हजार कर्मचारी, AI खर्च की भरपाई के लिए फैसला।

🔶 गडकरी बोले – E20 के खिलाफ पैसे देकर प्रोपेगेंडा चलाया गया, बेवजह शोर मचाया, सरकार ने 100% एथेनॉल वाले फ्यूल को मंजूरी दी।

🔶 ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार PAK को भारत का न्योता, SCO फोरम के लिए बुलावा।

🔶 BCCI ने शुरू की बोन टेस्ट रिपोर्ट में गड़बड़ी की जांच, यूपी-राजस्थान में अंडर-16 खिलाड़ियों की उम्र में फर्जीवाड़ा का मामला।

🔶 सऊदी अरब के जेद्दा में अर्ली वार्निंग अलर्ट, नागरिक सुरक्षा विभाग ने दी चेतावनी।

🔶 हूती विद्रोहियों का दावा – सऊदी अरब की रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला।

🔶 पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने ट्रंप पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, चुप रहने के लिए वीजा और यूनिवर्सिटी में दाखिले का लालच देने का आरोप।

🔶 सुप्रीम कोर्ट जांच करेगा कि क्या चुनाव आयोग का एफिडेविट SIR के फैसलों में एकमत साबित करता है : अश्विनी कुमार।

🔶 सूडान में बाजार पर ड्रोन हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, 113 घायल।

🔶 साइंस कॉन्क्लेव में बोले मोदी – भारत में इनोवेशन की परंपरा रही, शून्य की खोज की, नंबर सिस्टम बनाया, हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर बनना।

🔷 अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत, 199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में हासिल, सीरीज भी जीती।

🔷 ‘मेरा तो दिमाग चकरा गया’ – अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी देख हक्का-बक्का रह गए कप्तान श्रेयस अय्यर।

आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, सुप्रभात…!

देवभूमि न्यूज 24 : मेरा गांव, मेरा देश
समाचार, विज्ञापन : 9816216579