देवभूमि न्यूज 24 कार्तिकेय तोमर
नाहन। 23 अक्टूबर 2026 को नाहन स्थित बाल्मीकि चौक पर दो समुदायों के बीच विवाद के दौरान पथराव और हिंसक झड़प हुई थी। इस पर पुलिस थाना नाहन में अभियोग संख्या 208/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 132, 324(4) BNS व Section 03 PDP Act के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस घटना में पुलिस कर्मियों सहित दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे और सार्वजनिक व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
पुरुवाला व काला आम्ब में सड़क हादसों के 2 मामले, 3 घायल
- पुरुवाला थाना में हनीश खान निवासी बांगरन ने शिकायत दर्ज करवाई कि 25 अक्टूबर को वह शिव शंकर के साथ मोटरसाइकिल HP17H-1341 पर बांगरन से किशनकोट जा रहे थे। सालघाटी से आगे सामने से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल HP17B-5439 गलत दिशा में आकर टकरा गई। आरोपी रविन्द्र कुमार निवासी कांशीपुर मौके से भाग गया। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं।
- काला आम्ब थाना में ब्रजेश निवासी धारापुर (यूपी) हाल झिडीवाला ने शिकायत दी कि 25 अक्टूबर शाम करीब 5:15 बजे वह त्रिलोकपुर में भंडारा खाकर पैदल झिडीवाला जा रहा था। मेला पार्किंग से आगे एक अज्ञात गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी और काला आम्ब की ओर भाग गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नाहन व पांवटा साहिब में मारपीट के 2 मामले दर्ज
- नाहन थाना में दीपक ठाकुर निवासी कठाणा ने शिकायत दी कि 27 अक्टूबर शाम 7:30 बजे वह बिल्ला राउंड में ग्राउंड प्रैक्टिस के लिए गया था। गेट पर स्कूटी पार्क करते ही स्कूटी HP18C-5217 पर आए तीन लड़कों अंकित, आर्यन व शुभम ने रास्ता रोककर कड़े से सिर पर वार कर घायल कर दिया।
- पांवटा साहिब थाना में रजत सैणी निवासी दुर्गा कॉलोनी ने शिकायत दी कि 27 अक्टूबर रात करीब 11 बजे वह साथियों के साथ चाय पी रहा था, तभी Scorpio HP17J-0079 और Honda City HP17-0079 में सवार 10-11 लोग रॉड लेकर आए। आरोपियों में मोहिन्द्र सिंह बरोटीवाला, सतविन्द्र उर्फ शैम्पी रायवाला, दिलबाग कुन्जा मतरालियों सहित 7-8 अन्य शामिल थे, जिन्होंने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
सभी मामलों में पुलिस जांच जारी है।
देवभूमि न्यूज 24
आध्यात्मिक लेखों, देश दुनिया, प्रदेश ,गांव देहात की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579