करवा चौथ पर सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा, हिमाचल में अब पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24*

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को विशेष तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने फैसला लेते हुए करवा चौथ पर केवल महिलाओं को मिलने वाले अवकाश के दायरे को बढ़ा दिया है। अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी इस दिन छुट्टी का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद आगामी 29 अक्तूबर को करवा चौथ के दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे पहले इस त्योहार पर मुख्य रूप से केवल महिला कर्मचारियों को ही छुट्टी दी जाती थी, लेकिन अब पति-पत्नी दोनों एक साथ घर पर रहकर पर्व मना सकेंगे।

सीएम सुक्खू ने कहा – “करवा चौथ पर पत्नियां भूखे पेट रहती हैं और पति बाहर रहते हैं, मैंने सोचा पति भी साथ रहेंगे तो अच्छा होगा। एक दिन की छुट्टी त्योहारों पर होनी चाहिए।”

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 29 अक्तूबर को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इसके अलावा राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी छुट्टी घोषित की गई है। इससे पहले रक्षाबंधन पर भी पुरुष कर्मचारियों को छुट्टी दी गई थी।

देवभूमि न्यूज 24
आध्यात्मिक लेखों, देश दुनिया गांव देहात की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579