लाइव-एक्शन और जेन-एआई का संगम, निर्देशन हृदय ए नागपाल का
*देवभूमि न्यूज 24*
*हितेश जैन, ब्यूरो*
मुंबई अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट ने अपने एआई-ड्रिवन क्रिएटिव डिवीजन aiON और इनवीडियो के साथ मिलकर ‘बीटा बिल्डर’ की घोषणा की है। यह दोनों कंपनियों की साझेदारी में बनने वाली 5 फिल्मों की स्लेट की पहली फिल्म है। हृदय ए नागपाल निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग आज से मुंबई में शुरू हो गई है।
फरवरी 2026 में अबंडेंटिया और इनवीडियो ने 5 एआई-ड्रिवन फीचर फिल्मों के लिए साझेदारी की थी, जिसमें इनवीडियो ने 3 साल में 100 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई थी। यह फिल्म लाइव-एक्शन शूटिंग और एआई-ड्रिवन प्रोडक्शन का हाइब्रिड प्रोजेक्ट है।

फिल्म की कहानी: बीटा बिल्डर धारावी के एक स्व-शिक्षित जीनियस आर्किटेक्ट जय की कहानी है, जिसे वीआर (वर्चुअल रियलिटी) की दुनिया में अपने सपनों को साकार करने का मौका मिलता है। लेकिन उसे एहसास होता है कि जीतना सिर्फ खुद को साबित करने से कहीं बढ़कर है। फिल्म महत्वाकांक्षा, अपनापन और कुछ स्थायी बनाने की भावना पर आधारित है। मुख्य भूमिका में मयूर मोरे (कोटा फैक्ट्री) और अश्लेषा ठाकुर (द फैमिली मैन) हैं।
विक्रम मल्होत्रा, फाउंडर और सीईओ, अबंडेंटिया ने कहा: “इनवीडियो के साथ हमारा फोकस एआई का उपयोग कर यूनिक और मनोरंजक कहानियां बताना है। बीटा बिल्डर युवाओं से जुड़ी एक रिलेटेबल कहानी है। हृदय में क्रिएटिव विजन और टेक्नोलॉजी की गहरी समझ है।”
संकेत शाह, सीईओ, इनवीडियो ने कहा: “इनवीडियो का मिशन स्टोरीटेलर्स को पावरफुल टूल्स देना रहा है। बीटा बिल्डर उसी मिशन का फीचर फिल्म रूप है।”
निर्देशक हृदय ए नागपाल ने कहा: “एआई-असिस्टेड फिल्ममेकिंग से कहानीकार बड़े सपने देख सकते हैं। अबंडेंटिया और इनवीडियो की साझेदारी फिल्ममेकर्स को ऐसे आइडियाज पर काम करने का स्केल और सपोर्ट देती है।”
देवभूमि न्यूज 24
मनोरंजन, देश दुनिया की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579