ए.आर. रहमान का संगीत और डॉ. कुमार विश्वास के बोल, 5 भाषाओं में रिलीज
*देवभूमि न्यूज 24*
हितेश जैन, ब्यूरो, मुंबई
करवा चौथ के पावन अवसर पर नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का नया गाना ‘जुदी जोड़ी’ रिलीज हो गया है। World of Ramayana और T-Series के यूट्यूब चैनल पर रिलीज यह गाना भगवान श्रीराम और माता सीता के प्रेम, श्रद्धा और समर्पण के अटूट बंधन को दर्शाता है।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं। शादी की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया यह गाना सिर्फ रोमांटिक नहीं, बल्कि दिव्य प्रेम का प्रतीक है।
संगीत: ए.आर. रहमान
गीतकार: डॉ. कुमार विश्वास (सभी 5 भाषाओं में)
हिंदी में आवाज श्रेया घोषाल, तमिल में हीर, तेलुगु में सिरिषा भगवतुला, मलयालम में अमृता सुरेश और कन्नड़ में पूजा वैद्यनाथ ने दी है। तमिल बोल कार्तिक नेथा, तेलुगु राकेंदु मौली, मलयालम विनायक शशिकुमार और कन्नड़ कार्तिक सारागुर ने लिखे हैं।
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा – “इस करवा चौथ पर एक शाश्वत प्रेम और दिव्य बंधन का उत्सव मनाएं। जुदी जोड़ी, गाना अभी रिलीज।”
फिल्म के बारे में:
रामायण में रणबीर कपूर – राम, साई पल्लवी – सीता, रॉकिंग स्टार यश – रावण, सनी देओल – हनुमान और रवि दुबे – लक्ष्मण की भूमिका में हैं।
निर्देशक नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर विजेता DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा निर्मित यह दो भागों में बनेगी। पार्ट-1 – 5 नवंबर 2026 को और पार्ट-2 – दिवाली 2027 में रिलीज होगी। हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। IMAX में भी आएगी। ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन सोनी पिक्चर्स और हिंदी बेल्ट में धर्मा प्रोडक्शंस करेगा। संगीत T-Series लेबल पर।
देवभूमि न्यूज 24
मनोरंजन, आध्यात्मिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579