देवभूमि न्यूज 24 – खेल डेस्क
नई दिल्ली
Lxme इंडियन विमेंस लीग (IWL) ने Capri Sports के साथ मिलकर नया फोटोसीरीज कैंपेन ‘Built to Shine’ लॉन्च किया है। इसमें IWL की 8 टीमों से एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है।
⭕ क्या है कैंपेन :
अक्सर महिला फुटबॉलरों को सिर्फ मैदान पर देखा जाता है, लेकिन इस कैंपेन में उन्हें बिल्कुल नए अंदाज में दिखाया गया है – क्रिस्टल से जड़ी फुटबॉल, क्रिस्टल वाले बूट्स, मोती की माला, स्टेटमेंट ज्वेलरी और बोल्ड स्टाइलिंग के साथ। मकसद है फुटबॉल की ताकत और फैशन के ग्लैमर को एक साथ लाकर ये बताना कि इन महिलाओं ने कितनी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है।
⚜️ कौन-कौन सी खिलाड़ी हैं शामिल :
- सिंडी रेमरुआतपुई कोलनी – Nita Football Academy
- मालविका प्रसाद – Sethu FC
- शुभांगी सिंह – Gokulam Kerala FC
- पंथोई चानू – East Bengal
- पूजा झाकर – HOPS FC
- श्रुति कुमारी – Garhwal United
- किरण – Juba Sangha
- अनुष्का कुमारी – Kickstart FC
ग्रुप फोटो में सभी 8 खिलाड़ी IWL चैंपियंस ट्रॉफी के साथ नजर आ रही हैं, जिस पर लिखा है – “महिला फुटबॉल को 15 साल का निवेश मिला है और हम उसकी कहानी बताएंगे।”
🔔 बड़ी साझेदारी :
ये कैंपेन ऐसे समय में आया है जब Capri Sports ने AIFF के साथ 15 साल की ऐतिहासिक पार्टनरशिप की है IWL और IWL 2 के कमर्शियल डेवलपमेंट के लिए। साथ ही Lxme (लक्ष्मी) – महिलाओं के लिए भारत का पहला फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म – लीग का टाइटल स्पॉन्सर बना है। IWL का 10वां सीजन 13 नवंबर 2026 से शुरू हो रहा है।
Capri Sports की डायरेक्टर जिनिशा शर्मा ने कहा –
“महिला फुटबॉलरों ने यहाँ तक पहुँचने के लिए अविश्वसनीय मेहनत की है, अक्सर बिना उस पहचान के जो वो डिजर्व करती हैं।”
इंस्टाग्राम लिंक : https://www.instagram.com/p/DfCtuveDqz1/
देवभूमि न्यूज 24 मेरा गांव मेरा देश
देश दुनिया, गांव देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579