नाहन पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती : 1150 में से 866 अभ्यर्थी पहुंचे, 348 ने पास की शारीरिक परीक्षा

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24*

कार्तिकेय तोमर नाहन(सिरमौर)

दिनांक 27/10/26 से 05/11/26 तक जिला सिरमौर की पुलिस लाइन नाहन में महिला व पुरुष के आरक्षी पद हेतु पुलिस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती पुलिस उप महानिरीक्षक Ms. अंजुम आरा की अध्यक्षता में शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक माप दंड परीक्षा हेतु आयोजित हो रही है।

  • भर्ती का शेड्यूल :
  • दिनांक 31/10/26 से 05/11/26 तक पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक प्रवीणता व माप दंड परीक्षा
  • सिरमौर जिला के कुल 6332 पुरुष अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कॉल लेटर जारी

भर्ती रिपोर्ट (01/11/26) :

  • कुल 1150 पुरुष अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे
  • जिनमें से 866 पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया
  • 348 पुरुष अभ्यर्थी शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक माप दंड परीक्षा पास करने में सफल हुए

पुलिस भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

देवभूमि न्यूज 24
मेरा गांव मेरा देश
सिरमौर की खबरों को पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन : 9816216579