हिमाचल में शिक्षकों के 2,423 पदों पर होगी भर्ती, 10 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Share this post

30 हजार रुपये मिलेगा प्रतिमाह निश्चित मानदेय, गणित विषय में सबसे अधिक 281 पद निर्धारित

देवभूमि न्यूज 24

हमीरपुर:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग के माध्यम से विभिन्न 15 विषयों में शिक्षकों के कुल 2,423 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में योजना आधारित आधार पर की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 30 हजार रुपये का निश्चित मानदेय प्रदान किया जाएगा।

गणित विषय में सबसे अधिक पद

भर्ती प्रक्रिया के तहत गणित विषय में सबसे अधिक 281 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं अंग्रेजी, हिंदी, जीव विज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य और शारीरिक शिक्षा विषयों में 187-187 पद भरे जाएंगे। राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र विषयों में 156-156 पद निर्धारित हैं। इसके अलावा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर और संगीत विषयों में 95-95 पदों पर भर्ती होगी। ललित कला (फाइन आर्ट्स) विषय में 172 पद भरे जाएंगे।

10 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने बताया कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 5 दिसंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, पात्रता शर्तों, परीक्षा शुल्क और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञापन में उपलब्ध करवाई गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

विषयवार पदों का विवरण

विषयपद
अंग्रेजी187
गणित281
हिंदी187
राजनीति विज्ञान156
इतिहास156
अर्थशास्त्र156
भौतिक विज्ञान95
रसायन विज्ञान95
जीव विज्ञान187
संस्कृत187
कंप्यूटर95
संगीत95
वाणिज्य187
शारीरिक शिक्षा187
फाइन आर्ट्स172
कुल2,423

देवभूमि न्यूज 24 मेरा गांव मेरा देश

देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए Devbhuminews 24.in
समाचार, विज्ञापन: 9816216579