देवभूमि न्यूज 24
नेपाल के सोलुखुम्बू जिले में एक दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसा सामने आया है। फेरिचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान Fishtail Air और Dynasty Air के दो हेलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। हादसा बर्फीले इलाके में हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारणों और अन्य संभावित नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579