देवभूमि न्यूज 24
शिलाई : पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह चौहान की गरिमामयी अगुवाई एवं नेतृत्व में नवनिर्वाचित एवं चयनित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी विद्यालय प्रबंधन समिति के नए दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालय के समग्र विकास की योजना तैयार करना, सामाजिक अंकेक्षण तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने में समुदाय की भागीदारी को और अधिक मजबूत बनाना रहा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रताप सिंह चौहान ने समिति के सभी सदस्यों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के भौतिक ढांचे को बेहतर बनाने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास में समिति की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक वर्ग सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी जागरूक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सदस्यों को विद्यालय के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579