सुबह की देश-राज्यों से 16 बड़ी खबरें

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 07 नवंबर, शनिवार | छोटी दीपावली 🪔

1. SIR में छूटे मतदाताओं को एक और मौका: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत सात राज्यों के मतदाता दोबारा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। आठ दिनों में चुनाव आयोग का दूसरा बड़ा फैसला।

2. कोच्चि में SIR के खिलाफ आज CJP का मार्च: कॉकरोच पार्टी जंतर-मंतर की तर्ज पर प्रदर्शन करेगी। मार्च में अभिजीत दीपके और प्रकाश राज भी शामिल होंगे।

3. राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस नेताओं का दिवाली मिलन: नेताओं ने प्रदर्शन, SIR और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार को घेरा। पिछले महीने भी नेताओं को हाई-टी पर बुलाया गया था।

4. राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती: राहुल गांधी ने कहा, “अमित शाह जी, मोदीजी को खुली बहस के लिए मना लीजिए, डरिए मत।”

5. नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी खींचतान: पार्टी ने नाराज विधायकों की ज्यादातर मांगें ठुकराईं। 25 विधायक जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री को हटाने की मांग पर अड़े हैं। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी नहीं टूटेगी।

6. OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: माता-पिता की कमाई से ही आरक्षण का निर्धारण नहीं होगा। ओबीसी क्रीमी लेयर से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की।

7. E20 पेट्रोल को लेकर विवाद: पेट्रोल में 31.2 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाने से वाहनों का माइलेज घटने और रखरखाव का खर्च बढ़ने का दावा किया गया है। कर्नाटक सरकार ने केंद्र से मुआवजे की मांग की।

8. 30 लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या: रामनगरी में आज भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। त्रेतायुग का प्रसंग जीवंत किया जाएगा। उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम-सीता की आरती करेंगे।

9. महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं।

10. पटाखों का शोर बन सकता है सुनने की क्षमता के लिए खतरा: तेज आवाज वाले पटाखों से कानों को नुकसान पहुंच सकता है। भारत में कानूनी ध्वनि सीमा 125 डेसीबल तक है, जबकि बच्चों के लिए 120 डेसीबल की आवाज भी खतरनाक हो सकती है।

11. धनतेरस पर बाजारों में लौटी रौनक: सर्राफा बाजार में जमकर खरीदारी हुई। पिछले साल की तुलना में बिक्री में करीब 12 प्रतिशत तक उछाल दर्ज किया गया।

12. इजराइल में नए प्रधानमंत्री के चयन पर नजरें: आज नए प्रधानमंत्री के ऐलान की चर्चा है। आइजनकोट को छह पार्टियों का समर्थन मिलने की खबर है। इजराइल में अब तक कभी एकल पार्टी की सरकार नहीं बनी।

13. ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की तैयारी: विपक्ष ने सरकारी ताकत का इस्तेमाल कर परिवार को अमीर बनाने का आरोप लगाया है। एपस्टीन मामले की जांच का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

14. अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट: एआई कंपनियों के शेयरों में ऐतिहासिक गिरावट से निवेशकों को करीब 2.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होने की खबर है।

15. भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे बारिश से प्रभावित होने की आशंका: वेलिंगटन में आज दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम ने अभ्यास नहीं किया, जबकि न्यूजीलैंड ने इंडोर अभ्यास किया।

16. मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबर: शमी ने 13 साल के टेस्ट करियर में 64 मुकाबले खेले और 229 विकेट हासिल किए। वह वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे।

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579