दिल्ली दौरे के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, सरकार व संगठन के मुद्दों पर हुई चर्चा

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली दौरे के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से दोनों नेताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान प्रदेश सरकार और कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 6 नवंबर को चंबा के करियां स्थित एनएचपीसी हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। चंडीगढ़ से वह दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मुलाकात की।

दिल्ली दौरा पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री रविवार को वापस शिमला लौट आए।

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579