देवभूमि न्यूज 24
शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रिमण्डल की आगामी बैठक की तिथि निश्चित कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (गोपनीय एवं मंत्रिमण्डल) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मंत्रिमण्डल की बैठक 13 नवंबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय स्थित शिखर सम्मेलन हॉल, शिमला में आयोजित की जाएगी।
अधिसूचना जारी :
इस संबंध में संयुक्त सचिव (सामान्य प्रशासन) की ओर से अधिसूचना संख्या जीएडी-(सी)(ए)9-1/2023 दिनांक 07.11.2026 को जारी की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि बैठक की कार्यसूची (एजेंडा) बाद में प्रेषित की जाएगी।
बैठक में इन मुद्दों पर रहेगी नजर :*
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कर्मचारियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, तथा विकास कार्यों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा संभावित है। दीपावली के बाद हो रही यह पहली कैबिनेट बैठक होने के कारण कई विभागों के लंबित मामलों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
देवभूमि न्यूज 24 मेरा गांव मेरा देश*
देश दुनिया, गांव देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579








