10 नवंबर, मंगलवार सुबह तक के मुख्य समाचार

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं

🔸 पटाखों के धुएं से देशभर में जहरीली हुई हवा: दिवाली के बाद लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत। उदयपुर में दिवाली के दूसरे दिन AQI 292 तक पहुंचा, जबकि दिल्ली में 400 के करीब दर्ज किया गया।

🔸 राजस्थान मौसम अपडेट: प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना। उदयपुर में अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ में 17.4 और राजसमंद में 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा रात का तापमान।

🔸 उदयपुर में चाकूबाजी की घटना: दो युवकों पर चाकू से हमला, एक गंभीर रूप से घायल। सुरजपोल थाना क्षेत्र के माछला मंगरा की घटना।

🔸 पाली के फालना में दर्दनाक हादसा: कॉस्मेटिक्स की दुकान में आग लगने से कांग्रेस पार्षद, उनके पति और जेठ की मौत। शुरुआती जानकारी के अनुसार पटाखों के कारण आग लगने की आशंका।

🔸 उदयपुर में पहाड़ियों पर लगी आग: चित्रकूट नगर में न्यू आरटीओ कार्यालय के सामने पहाड़ियों पर आग लगने से सूखी झाड़ियां जलकर राख। ऊंचाई अधिक होने के कारण दमकल की गाड़ियां मौके तक नहीं पहुंच सकीं।

🔸 इंस्टाग्राम-फेसबुक पर AI से होगी उम्र की पहचान: किशोरों की सुरक्षा के लिए जनवरी से नए सेफ्टी फीचर अनिवार्य करने की तैयारी। स्क्रीन टाइम पर भी लगाई जाएगी सीमा।

🔸 नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का होगा विस्तार: सेक्टर-142 तक तीन साल में बनेंगे 10 नए मेट्रो स्टेशन। परियोजना के लिए एलएंडटी को 2,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला।

🔸 अरुणाचल प्रदेश में एक और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी: परियोजना के लिए करीब एक लाख पेड़ों की कटाई किए जाने की जानकारी सामने आई।

🔸 मुंबई और नागपुर में हवाई पटाखों पर प्रतिबंध: दिवाली के दौरान हुए हादसों के बाद मुंबई में 25 नवंबर और नागपुर में 30 नवंबर तक रॉकेट व हवाई पटाखे उड़ाने पर रोक।

🔸 बांग्लादेश में खसरे का कहर: बीमारी से 1,200 से अधिक मौतों का दावा। स्वास्थ्य मंत्री ने स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई।

🔸 तुर्किये की स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा: क्रेन गिरने से 16 लोगों की मौत और 13 घायल।

🔸 फ्रांस में 700 सुपरमार्केट पर साइबर हमले का मामला: हमले के पीछे ईरान का हाथ होने की आशंका। फ्रांस के विदेश मंत्री ने दोषियों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

🔸 अजब-गजब: गुजरात के सावरकुंडला में आग के गोलों से मनाई जाती है दिवाली: देशभर में जहां लोग दीप जलाकर और पटाखे फोड़कर दिवाली मनाते हैं, वहीं गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला में युवाओं की एक अनोखी परंपरा देखने को मिलती है। यहां दिवाली के अवसर पर युवा एक-दूसरे की ओर आग के गोले उछालते हैं। बताया जाता है कि सावर और कुंडला नाम की दो बस्तियों के बीच शुरू हुआ यह प्रतीकात्मक मुकाबला समय के साथ परंपरा बन गया। पीढ़ियां बदल गईं, लेकिन यह अनोखी रस्म आज भी जारी है। हालांकि, आग के गोलों से खेलना बेहद जोखिम भरा है और इससे गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

🔸 राजसमंद के मंदिरों में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव: श्रीनाथजी मंदिर में गोवर्धन पूजा और चारभुजानाथ मंदिर में अन्नकूट का आयोजन। भगवान को 31 क्विंटल चावल का भोग लगाया गया तथा 56 प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए। भील समाज के श्रद्धालुओं ने भी पहुंचकर दर्शन किए।

🔹 क्रिकेट: भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे आज: पांच मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 2-0 से आगे। आज का मुकाबला जीतकर भारत सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने उतरेगा।

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579