सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना किराया दिए कर सकेंगी सफर, रक्षाबंधन की तर्ज पर सरकार ने दिया त्योहार का तोहफा
*देवभूमि न्यूज 24*
शिमला : भैया दूज के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। बुधवार को मनाए जा रहे इस त्योहार पर महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक निगम की बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को यह विशेष सुविधा रक्षाबंधन की तर्ज पर उपलब्ध करवाई जा रही है।
सरकार के इस फैसले से भैया दूज पर अपने भाइयों के घर जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। विशेषकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा, क्योंकि इन क्षेत्रों में एचआरटीसी की बसें आवागमन का प्रमुख साधन हैं।
नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाओं को त्योहार के दिन आने-जाने के किराये की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। रक्षाबंधन की तरह भैया दूज पर भी मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था महिलाओं के लिए त्योहार का विशेष तोहफा साबित होगी।
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








