कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24
शिलाई: शिलाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटा पाब में दीपावली के पावन अवसर पर नवयुवक मंडल कोटा द्वारा सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिलाई के युवा कांग्रेस नेता राहुल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और आयोजन के लिए नवयुवक मंडल कोटा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राहुल चौहान ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों और उभरती प्रतिभाओं को अपनी कला एवं हुनर प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने लोक गायकों और कलाकारों को प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने युवाओं से नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा, संस्कृति और सकारात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।
राहुल चौहान ने इस सुंदर आयोजन के लिए ऐच्छिक निधि से नवयुवक मंडल को 21000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी
नवयुवक मंडल कोटा, डॉ. काकू राम ठाकुर तथा मंडल के समस्त सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को संरक्षित रखना, स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना और नशामुक्त समाज का निर्माण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जय हिमाचल!
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








