11 नवंबर 2026 | बुधवार
देवभूमि न्यूज 24
1. खरगे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा: भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर सवाल उठाते हुए इसे ‘एंटी इंडिया और एंटी हिंदू सोच’ करार दिया।
2. सोनिया गांधी का किताब में कबूलनामा: ‘वाजपेयी सरकार गिराने के बाद सरकार बनाने का दावा करना चूक थी’, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर यह बात स्वीकार की।
3. असम में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरने के बाद भी एक किलोमीटर तक दौड़ती रही ट्रेन: गुवाहाटी के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। डिब्बों में अफरा-तफरी मच गई। पेंट्री मैनेजर ने हादसे का आंखों देखा हाल सुनाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में चार लोगों को मामूली चोटें आईं।
4. 25 बड़े प्रोजेक्ट में देरी से दो लाख करोड़ रुपये का खर्च बढ़ा: केंद्र सरकार के पैमाना पोर्टल की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि प्रमुख परियोजनाओं में देरी के कारण सरकारी खर्च में भारी बढ़ोतरी हुई है। बताया गया कि इतनी राशि से करीब 4200 स्कूल बनाए जा सकते थे।
5. मदर डेयरी का दूध चार रुपये प्रति लीटर तक महंगा: कंपनी ने छह महीने में दूसरी बार दूध के दाम बढ़ाए हैं। नई दरों के अनुसार फुल क्रीम दूध 76 रुपये और टोंड दूध 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
6. अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर साधु-संतों की नाराजगी: संतों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से कारसेवक परिवारों से पहले माफी मांगने की मांग की है। उनका कहना है कि माफी के बाद ही उन्हें अयोध्या आना चाहिए।
7. उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला: विधानसभा मतदाता सूची में 3.38 करोड़ मतदाताओं के नाम गायब होने की बात सामने आई है। चुनाव आयोग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
8. यूपी में भाजपा का टिकट फॉर्मूला बदलने की चर्चा: आगामी चुनावों में एमएलसी भी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की संभावना को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं।
9. अखिलेश यादव बोले- भगवान सबके हैं: अयोध्या यात्रा को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि भगवान सबके हैं। उन्होंने केदारेश्वर के साथ मथुरा-वृंदावन जाने की बात भी कही।
10. एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी: उड़ान से पहले विमान के टॉयलेट में धमकी भरा नोट मिलने से हड़कंप मच गया। नोट में सुबह 11:10 बजे विमान को हाईजैक करने की बात लिखी गई थी।
11. राजस्थान के समदड़ी-भीलड़ी रेलमार्ग पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार: इस रेलखंड पर अब ट्रेनों को 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से चलाने की तैयारी है।
12. नागौर में नोटों की दीवार बनाकर लक्ष्मी पूजन का वीडियो वायरल: शराब कारोबारी द्वारा नोटों से सजावट कर पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मामले के बाद आयकर विभाग की नजर भी कारोबारी पर बताई जा रही है।
13. भाई दूज पर अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले: उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘तुम हमारे दिलों में हो और हमेशा रहोगे।’
14. कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी: महाराष्ट्र की राजनीति में गोकुल डेयरी चुनाव को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस को संबोधित करते हुए दीपक केसरकर ने सवाल उठाए।
15. ऑस्कर 2027 की रेस में रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’: फिल्म को लेकर दुनियाभर में चर्चा तेज है। ऑस्कर की दौड़ में शामिल होने की खबर से भारतीय सिनेमा जगत में उत्साह है।
16. भाई दूज पर यमुनोत्री धाम के कपाट छह महीने के लिए बंद: इस वर्ष 8.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए। शीतकाल के लिए धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं।
17. शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक चढ़ा: करीब 10 महीनों में 16 प्रतिशत तक गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स 1300 अंक से अधिक उछलकर 82,400 के पार पहुंचा, जबकि निफ्टी में भी 350 अंकों की तेजी दर्ज की गई।
18. मौसम का मिजाज: गुलमर्ग में बर्फबारी, दिल्ली की हवा खराब: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी हुई। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 322 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा, जबकि बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। राजस्थान में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की खबर है।
====================
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








