देवभूमि न्यूज 24 वीरवार, 12 नवंबर 2026
🔶 1. पीएम मोदी बोले— किसानों का बोझ घटाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार: दिल्ली में भारत की हजारों साल पुरानी विरासत को प्रदर्शित करने की भी तैयारी।
🔶 2. किसानों को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात: रबी सीजन के लिए भारी उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी। पीएम मोदी ने कहा— किसान हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।
🔶 3. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: तीन CRPF जवान घायल। घटना का CCTV फुटेज आया सामने। बाइक सवार हमलावर करीब 30 राउंड फायरिंग कर फरार हुए।
🔶 4. पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती: मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश होने के बाद कार्डियो न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया। पिछले साल उनके स्टेंट लगाया गया था।
🔶 5. स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 के नतीजे घोषित: सुपर स्वच्छ लीग में नवी मुंबई पहले और सूरत दूसरे स्थान पर। राजस्थान में जयपुर और मध्य प्रदेश में ग्वालियर सबसे स्वच्छ शहर घोषित।
🔶 6. सोने की जब्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: आयकर छापेमारी के दौरान घर में मिले सोने के स्रोत की जानकारी देने का मुद्दा चर्चा में। शादीशुदा महिलाओं के लिए 500 ग्राम सोने की जब्ती से जुड़ी प्रचलित छूट का भी उल्लेख।
🔶 7. एंथ्रोपिक CEO का बड़ा दावा: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अगले 10 वर्षों में कैंसर खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता मिल सकती है। फार्मा कंपनियों ने दावे पर सवाल उठाए।
🔶 8. भारत ने बदला वीजा सिस्टम: अब सिर्फ नौ श्रेणियों में मिलेगा वीजा। टूरिस्ट वीजा की जगह विजिटर वीजा की व्यवस्था होगी। आवेदन फॉर्म में 70 प्रतिशत कम जानकारी देनी होगी। दिसंबर से लागू होगी नई व्यवस्था।
🔶 9. सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर निशाना: किताब में दावा— मोदी सरकार के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है और सत्ता का पतन तय है। आरएसएस पर भी साधा निशाना।
🔶 10. सोनिया गांधी की किताब पर रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया: भाजपा नेताओं से खुले मन से किताब पढ़ने की अपील। बोले— भाजपा नेता केवल नेहरू और इंदिरा गांधी को दोष देते हैं।
🔶 11. तमिलनाडु के CM विजय की TVK विधायकों को चेतावनी: अनुशासन तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई। विधायकों से एकजुट रहने की अपील।
🔶 12. घायल जवान से मिले LG मनोज सिन्हा: अस्पताल पहुंचकर जाना हाल। आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी।
🔶 13. मणिपुर कांग्रेस की नियुक्ति पर विवाद: बिमोल अकोइजम को अहम जिम्मेदारी सौंपने पर भाजपा ने उठाए सवाल। उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सियासी घमासान।
🔶 14. सोनिया गांधी की किताब पर बोले अन्ना हजारे: कहा— मेरा कांग्रेस या भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।
🔶 15. अन्ना हजारे का पलटवार: बोले— मेरे लिए देश सर्वोपरि है। सोनिया गांधी की किताब में भाजपा और आरएसएस के संबंधों को लेकर किए गए दावों पर दी प्रतिक्रिया।
🔶 16. TVK विधायकों को CM विजय की दो टूक: अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई। सभी विधायकों से एकजुट रहने की अपील।
🔶 17. महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: संजय राउत का दावा— सुनेत्रा पवार गुट के 20-22 विधायक शरद पवार गुट में वापसी कर सकते हैं।
🔶 18. अभिषेक बनर्जी का कोलकाता पुलिस पर गंभीर आरोप: TMC सांसद बोले— घर के बाहर पुलिस का पहरा है और उनकी जासूसी की जा रही है।
🔶 19. उत्तर भारत में सर्दी ने दी दस्तक: मध्य प्रदेश के 17 शहरों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। उत्तर प्रदेश के 20 शहरों में घना कोहरा, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार।
आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो। सुप्रभात!
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








