अनिल कपूर ने ‘इंडिया के टॉप 1%’ में शत्रुघ्न सिन्हा को बताया ‘दोस्तों का दोस्त’, बोले – “मुझे गर्व है कि वो मेरे पड़ोसी हैं”

Share this post

देवभूमि न्यूज 24
हितेश जैन, ब्यूरो मुंबई

अनिल कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा की पहचान दशकों पुरानी है। दोनों 1980 के दशक की फिल्म ‘युद्ध’ में साथ नजर आए थे और असल जिंदगी में पड़ोसी भी हैं। स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ में अनिल कपूर ने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र किया।

⭕ शो में क्या हुआ :
शो के ‘ग्रेट इंडियन बुद्धि लीग’ स्पेशल में बिहार के प्रतिभागी लालमणि श्रीवास्तव ने खुद को दुनिया का सबसे खुश इंसान बताया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग हमेशा खुश रहते हैं। इस पर अनिल कपूर ने मशहूर कहावत सुनाई – “जो न कटे आरी से, वो कटे बिहारी से।”

फिर उन्होंने बिहार की प्रतिभाओं की तारीफ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा का जिक्र किया, जो खुद बिहार से हैं।

⚜️ अनिल कपूर ने कहा :

“मेरे पड़ोसी हैं शत्रुघ्न सिन्हा साहब, वो बिहार से हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूँ। बहुत बढ़िया इंसान हैं और मैं दिल से उनको चाहता हूँ। इन फैक्ट, वो दोस्तों के दोस्त हैं शत्रुघ्न साहब और मुझे गर्व है कि वो मेरे पड़ोसी हैं।”

देखिए ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

देवभूमि न्यूज 24
मेरा गांव मेरा देश
सिने जगत, देश दुनिया, गांव देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन : 9816216579