सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

Share this post

17 नवंबर 2026, मंगलवार !! गोपाष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं !!

देवभूमि न्यूज 24

1. पीएम मोदी आसियान डिनर में हुए शामिल: फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टुक-टुक की सवारी की। आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात।

2. सोनिया गांधी किताब लॉन्चिंग के दौरान हुईं भावुक: प्रियंका ने गले लगाकर संभाला। सोनिया बोलीं- राजीव गांधी के निधन के बाद टूट गई थी, राहुल और प्रियंका ने माता-पिता बनकर मुझे संभाला।

3. ‘परिवार पर बहुत गलत कहा गया’: सोनिया गांधी ने कहा- सच्चाई सामने रखने के लिए लिखी किताब। कार्यक्रम में अखिलेश यादव और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

4. सोनिया की किताब लॉन्चिंग से पंजाब की सियासत में हलचल: कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी के बाद कांग्रेस में उनकी संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं तेज।

5. अजित पवार को याद कर भावुक हुए अमित शाह: बोले- आंखें बंद करता हूं तो सामने दादा दिखाई देते हैं। उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

6. अजित पवार विमान हादसे की जांच तेज करने की मांग: देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह से कहा- प्लेन क्रैश का सच जल्द सामने आना चाहिए। सुनेत्रा पवार भी हुईं भावुक।

7. राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का निशाना: बोले- खुद का मजाक बनवाया और देश को भी शर्मिंदा कराया। रिजिजू ने राहुल गांधी को दिए सात सुझाव।

8. भाजपा और आरएसएस के प्रति नफरत खत्म करें राहुल गांधी: किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखना चाहिए, दुश्मन के रूप में नहीं।

9. देशविरोधी लोगों से दूरी बनाने की सलाह: रिजिजू ने राहुल गांधी को ऐसे लोगों से मुलाकात नहीं करने और उनके कथित भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने से बचने की नसीहत दी।

10. चुनाव आयुक्तों से सवाल पूछने की अनुमति को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने याचिका दायर कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों से सवाल पूछने की अनुमति मांगी। इसके लिए 48 सवाल तैयार किए गए हैं।

11. दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी: दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले नौ वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 25 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी गई।

12. यूपी चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन की कमान प्रियंका गांधी के हाथ? अखिलेश यादव से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत करने की चर्चाएं तेज।

13. सुप्रीम कोर्ट में वकील और सीजेआई के बीच तीखी बहस: वकील ने भरी अदालत में मुख्य न्यायाधीश से कहा- आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं। अपने मामले की तत्काल सुनवाई नहीं होने पर जताई नाराजगी।

14. भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने की तैयारी: जल्द ही नए लड़ाकू विमान की एंट्री की संभावना, दुश्मनों को जवाब देने के लिए वायुसेना ने तैयारियां तेज कीं।

15. राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग पर मंत्री सख्त: मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताई। बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई।

16. कर्नाटक में ओला-उबर और ऑटो के लिए डिजिटल मीटर अनिवार्य: नए साल से लागू हो सकता है नियम। उल्लंघन करने पर वाहन जब्त करने का प्रावधान।

17. अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने कथित तौर पर दी धमकी। कहा- बुलेटप्रूफ ग्लास भी नहीं बचा पाएगा।

18. चावल बाजार में भारत का दबदबा कायम: खाड़ी देशों में तनाव और अल नीनो के प्रभाव के बावजूद भारत के पास चावल का पर्याप्त भंडार।

19. ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की एक साथ मुलाकात को लेकर चर्चा तेज: क्या दुनिया में होने वाला है कोई बड़ा बदलाव? 81 साल पहले तीन महाशक्तियों के नेताओं की मुलाकात ने बदल दिया था विश्व इतिहास।

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579